{"_id":"5c59e2b2bdec224af71516e5","slug":"15493947213-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी करेंगे आश्रय स्थल में गोवंश की सेेेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी करेंगे आश्रय स्थल में गोवंश की सेेेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। आश्रय स्थलों में बंद गोवंश को चारा, पानी देने व सफाई के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। आठ आश्रय स्थल में 14 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अन्य आश्रय स्थलों में भी नजदीक के सफाई कर्मियों को तैनात करने की तैयारी चल रही है।
छुट्टा मवेशियों के लिए बनाए जा रहे गोवंश आश्रय स्थलों में चारा पानी व साफ सफाई करने को लेकर समस्या आ रही थी। ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों को तैनात करने में उन्हें मेहनताना देने की समस्या आ रही है। ग्राम पंचायतों के पास ऐसा कोई फंड नहीं है जिससे वह प्राइवेट कर्मचारी रखकर उन्हें भुगतान कर सके।
अभी तक ग्राम पंचायतों ने अपने स्तर से कुछ लोगों को लगाकर व्यवस्था संचालन की कोशिश की लेकिन अब बात नहीं बन रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है जिसमें आश्रय स्थल के नजदीक वाले गांवों में कार्यरत सफाई कर्मियों को वहां तैनात किया गया है। डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक वार समीक्षा में झींझक, राजपुर, रसूलाबाद ब्लाकों में बने आश्रय स्थलों पर समिति की ओर से कर्मी तैनात किए जाने की बात सामने आई। वहीं अकबरपुर, अमरौधा, मलासा व मैथा भी एक भी आश्रय स्थल संचालित नहीं पाया गया और सरवनखेड़ा, डेरापुर व संदलपुर ब्लाक के आश्रय स्थलों में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
सफाई कमयों को शिफ्टवार तैनात किया गया है। सरवनखेड़ा ब्लाक के करसा गांव में बने आश्रय स्थल में इसी गांव के सफाई कर्मी शिवकुमार को सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक इसके बाद एक बजे से रात्रि 8 बजे तक इसी गांव के सफाई कर्मी रामकिशोर को तैनात किया गया है। बिलसराया आश्रय स्थल में इसी गांव के सफाई कर्मी धर्मेंद्र कुमार व मटियामऊ के रामचंद्र को सुबह छह से एक बजे तक तैनात किया गया है इसके बाद दोपहर एक बजे से रनियां के दीपक कुमार व मुबारकपुर लाटा के सोनू की ड्यूटी रहेगी। यहां मवेशियों की संख्या 100 से अधिक होने पर एक शिफ्ट में दो-दो कर्मी लगाए गए हैं। डेरापुर ब्लाक के नंदपुर आश्रय स्थल में महेंद्र कुमार व श्रवण कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। खल्ला में अरुण कुमार व मोहन लाल, संदलपुर के असवी में उग्रसेन व श्रीबाबू और जसापुर में राहुल चौहान व राजू को तैनात किया गया है। डीपीआरओ ने इन कर्मियों के लिए आदेश जारी कर दिया है।
सफाईकर्मी करेंगे आश्रय स्थल में गोवंश की सेेेवा
छह आश्रय स्थलों में तैनात किए गए 14 सफाई कर्मी