फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कार नहर में गिरी, देवरानी-जेठानी सहित तीन की मौत

कार नहर में गिरी, देवरानी-जेठानी सहित तीन की मौत

Wed, 06 Feb 2019 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
कार नहर में गिरी, देवरानी-जेठानी सहित तीन की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिवली (कानपुर देहात)। तिस्ती से कानपुर नगर के कल्यानपुर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भेवान औनहा मार्ग पर रामगंगा नहर में गिर गई। इससे कार में सवार देवरानी, जेठानी सहित तीन महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। कार का चालक सकुशल है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार को बाहर निकाला।

रसूलाबाद थानाक्षेत्र के तिस्ती गांव निवासी प्रेमचंद्र मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गए थे। कानपुर नगर के कल्याणपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को भाभी सरोज (40) देवरानी सुशीला (35) के साथ कार से प्रेमचंद्र को देखने अस्पताल जा रही थीं। कार में उनके साथ गांव के शिव सिंह की पत्नी बबली (35) भी थीं। कार गांव का महेंद्र यादव चला रहा था।
विज्ञापन


औनहा-भेवान मार्ग पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर रामगंगा नहर में जा गिरी। हादसे की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई और आनन फानन कार को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी। चालक बाल बाल बच गया। चालक ने बताया कि किसी ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी। टक्कर किस वाहन ने मारी, चालक ये नहीं बता सका। थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो संख्या 05एकेबीपी17- औनहा के पास नहर में पड़ी कार
फोटो संख्या 05एकेबीपी18- घटना स्थल पर जमा लोगों की भीड़
फोटो संख्या 05एकेबीपी19- हादसे की जानकारी देता कार चालक
कार नहर में गिरी, देवरानी-जेठानी सहित तीन की मौत
घायल देवर को देखने कानपुर नगर के कल्याणपुर जा रही थीं तिस्ती की महिलाएं
क्रासर
भेवान-औनहा मार्ग पर रामगंगा नहर में हुआ हादसा
कार का चालक महेंद्र यादव हादसे में बाल-बाल बचा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed