फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लेखपालों ने निकाला कैंडल मार्च

लेखपालों ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 06 Feb 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। मांगों लेकर संघर्ष कर रहे लेखपालों ने फिर आंदोलन की तैयारी शुरु कर दी है। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद तहसील संगठन ने तहसील परिसर में कैंडल मार्च निकाला इसके बाद एसडीएम अकबरपुर को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने 19 फरवरी से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि संगठन 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। जिसमें आधार भूत सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराने, लैपटाप व स्मार्ट फोन दिए जाने, लेखपाल नियमावली में पदनाम, शैक्षिक आहर्ता, स्थानांतरण आदि संशोधनों को समाहित करते हुए राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली को प्रख्यापित करने, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति, अंर्तमंडलीय स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि, प्रोन्नति काडर रिव्यू और एसीपी विसंगति को दूर करने संबंधी मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन


जुलाई 2018 में संगठन ने आंदोलन किया था तब दो माह के अंदर समस्याओं के निस्तारण का भरोसा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की ओर से दिया गया था। इसके बाद अब तक मांगों पर कोई अमल नहीं हुआ। जिस पर संगठन दोबारा आंदोलन की राह पकडने के लिए मजबूर है। 12 फरवरी को कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर लेखपाल बाइक रैली निकालेंगे। इसके बाद 19 फरवरी को हर तहसील में यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद सभी तरह के कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान गणेश शंकर, राजबाबू कटियार, कृष्ण मुरारी, गिरजेश परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लेखपालों ने निकाला कैंडल मार्च
19 फरवरी से कार्य बहिष्कार करने की दी चेतावनी
फोटो संख्या-05 एकेबीपी-26 एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लेखपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed