फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ओएचई लाइन पर फेंका कपड़ा, यातायात बाधित

ओएचई लाइन पर फेंका कपड़ा, यातायात बाधित

Wed, 06 Feb 2019 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
ओएचई लाइन पर फेंका कपड़ा, यातायात बाधित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर झींझक स्टेशन की डाउन लाइन की ओएचई पर मंगलवार सुबह किसी ने कपड़ा फेंक दिया। इससे करीब 47 मिनट तक यातायात बाधित रहा। इस बीच निकली गोरखधाम एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को पेंटो गिरा कर धीमी गति से निकाला गया। ओएचई स्टाफ ने तार से कपड़ा हटाकर यातायात बहाल कराया।

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर मंगलवार सुबह 6:42 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पर डाउन से रीवा एक्सप्रेस गुजर रही थी। 6:43 बजे फुटओवर ब्रिज से एक युवक ने कपड़ा फेंका। ये कपड़ा ओएचई के तारों पर जा गिरा। प्वाइंट मैन संजय शुक्ला की तारों पर कपड़ा देख स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा को सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल टूंडला व ओएचई स्टाफ को जानकारी दी। इस बीच डाउन लाइन की गोरखधाम एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, मडुआडीह एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को खंभा नंबर 1080/18व16 के बीच पेंटो गिरा कर धीमी गति से निकाला गया। ओएचई स्टाफ ने तारों पर से कपड़ा हटाकर 7:30 बजे डाउन लाइन पर यातायात बहाल कराया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि मानसिक बीमार व्यक्ति के कपड़ा फेंकने से 6:43 बजे से 7:30 बजे तक यातायात बाधित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओएचई लाइन पर फेंका कपड़ा, यातायात बाधित
पेंटो गिराकर धीमी गति से निकाली गईं छह ट्रेनें
ओएचसी स्टाफ ने 47 मिनट बाद हटाया कपड़ा
फोटो संख्या 05एकेबीपी02- झींझक स्टेशन पर ओएचई विद्युत लाइन में फंसा कपड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed