{"_id":"5c589607bdec224d9d195668","slug":"154930956010-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डाक्टर ने डीएम से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डाक्टर ने डीएम से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। महाराणा प्रताप सीएचसी रसूलाबाद में तैनात महिला डाक्टर की कार रोककर गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने चालक पर हमला कर दिया। डाक्टर ने ज्वाइंट डायरेक्टर व सीएचसी की एक महिला डाक्टर पर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने डाक्टर ने सोमवार को डीएम से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सीएचसी में तैनात डाक्टर स्वनिल सिंह गुरुवार को दो आपरेशन करने के बाद बच्चों से मिलने अपने घर झींझक आ गई थीं। इसके बाद देर रात वह सीएचसी जा रहीं थी। उनकी कार शाहपुर निवासी सत्येंद्र चला रहा था। रास्ते में दशहरा गांव के पास काली रंग की बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया था। इसके बाद चालक पर चाकू से हमला कर दिया था। मामले में डाक्टर ने ज्वाइंट डायरेक्टर करण सिंह व सीएचसी में तैनात रहीं डा. रेखा सिंह समेत तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं इस घटना से महिला डाक्टर भयभीत हैं। सोमवार को उन्होंने डीएम राकेश कुमार सिंह ने मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के साथ सुरक्षा दिए जाने की मांग की। महिला डाक्टर ने डीएम से कहा कि अस्पताल में भी पुलिस ड्यूटी लगाई जाए। कहा कि इस घटना से कर्मचारी भी भयभीत हैं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने एसपी राधेश्याम से आरोपियों की गिरफ्तारी व अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के बाबत बात की।
विज्ञापन
महिला डाक्टर ने डीएम से मांगी सुरक्षा
हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की लगाई गुहार
डीएम ने एसपी से बात कर दिया कार्रवाई का भरोसा