{"_id":"5c589601bdec227376727c2d","slug":"15493095539-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ। इसमें लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर चलने और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री व एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एआरटीओ प्रशासन सहदेव पाल ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह में 5 फरवरी को हेलमेट, ओवर स्पीड आदि की चेकिंग की जाएगी। 6 फरवरी को नेत्र प्रशिक्षण, 7 को रिफ्लेक्टिव टेप, 8 को नुक्कड़ नाटक, 9 को सड़क सुरक्षा सप्ताह व 10 को चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त, आनंद कुरील, रजत गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह बारा के परिषदीय विद्यालय में यातायात पुलिस के आरक्षी प्रदीप कुमार ने बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। साथ ही उनसे कहा कि वह अपने अभिभावकों को वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट आदि लगाने के लिए टोकें।
विज्ञापन
हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने को किया जागरूक
30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एआरटीओ कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
फोटो संख्या 04एकेबीपी20- परिषदीय विद्यालय में यातायात नियमों की जानकारी देती ट्रैफिक पुलिस