फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   151drain fall in ganga river from haridwar to kanpur

हरिद्वार से कानपुर तक गंगा में गिर रहे 151 नाले

Thu, 20 Oct 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
151drain fall in ganga river from haridwar to kanpur
डेमो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) की तीसरे दिन की सुनवाई में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जल निगम और नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) ने जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक हरिद्वार से कानपुर के बीच गंगा और उसकी सहायक नदियों में 151 खुल नाले गिर रहे हैं। एनजीटी ने इसे गंभीरता लिया है। ट्रिब्युनल ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और एनएमसीजी को निर्देशित किया है कि वे इन स्थानों पर जाकर यह पता करें कि गंगा में गिरने वाले इन नालों की वर्तमान स्थिति क्या है।
विज्ञापन


एनजीटी ने यह भी कहा है कि इन नालाें से किस तरह हानिकारक केमिकल और कितनी मात्रा में सीधे नदी में जा रहा है। इसे रोकने का अभी तक प्रयास क्यों नहीं किया गया साथ ही आगे इस पर क्या किया जा सकता है। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाए। बुधवार को ट्रिब्युनल के सामने रखी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि गंगा के अलावा काली नदी, रामगंगा नदी, कोसी नदी में भी सीवरेज नाले गिरने की वजह से उसमें प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


एनजीटी चेयरमैन स्वतंत्र कुमार ने तय किया है कि गंगा के मसले पर अब हर एक विषय पर अलग अलग सुनवाई की जाएगी। इंडस्ट्री, सीवरेज नाले, प्रदूषण की मात्रा, प्रदूषण दूर करने को लेकर किए जा रहे काम की प्रगति। इन सभी पर अलग अलग संबंधित विभागों  के अधिकारियों के सामने बात होगी एनजीटी ने तीन दिन की सुनवाई को और आगे तक करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed