{"_id":"5c1ff20abdec2256e741b71c","slug":"151545597450-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर बेकाबू होकर पलटा, 19 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर बेकाबू होकर पलटा, 19 मजदूर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर-गजनेर मार्ग में श्यामपुर गांव के पास स्थित धर्मकांटा के सामने रविवार सुबह एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे लोडर में सवार 19 श्रमिक नीचे दब गए। चीख पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला, इसके बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पातल भर्ती कराया गया। लोडर सवार सभी मजदूर हैं, वह रामादेवी कानपुर हाईवे में पुताई करने जा रहे थे।
ठेकेदार रघुराज ने बताया कि श्यामपुर के रहने वाले विनोद कुमार, संतोष कुमार, आकाश बाबू, विवेक व रसूलपुर गोगूमऊ के राम किशोर, जयवीर, राजकुमार, श्याम लाल, आकाश, जयकरन, विपिन, रोहित कुशवाहा, शनि, अंकुश, भूपनारायण, श्याम बाबू, शिवकुमार, देवेंद्र एक लोडर में सवार होकर हाईवे में पुताई करने रामादेवी कानपुर जा रहे थे। लोडर श्यामपुर गांव से जैसे ही रायपुर की ओर निकला, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी जानकारी पर दौड़े ग्रामीणों ने लोडर को सीधा कराकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हास्पिटल के डा. अजय कुमार दीक्षित ने बताया कि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। रनियां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।