फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात सामने आई

प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात सामने आई

Fri, 21 Dec 2018 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात सामने आई
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के पास बीते मंगलवार को मृत पड़े मिले प्रदीप उर्फ दीपू गुप्ता की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। कोतवाली में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अबतक हुई जांच में पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जिसमें प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात सामने आ रही है। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बौहार गांव निवासी रामचंद्र गुप्ता का छोटा बेटा प्रदीप उर्फ दीपू गुप्ता खाड़ेपुर (नौबस्ता) कानपुर में किराये का कमरा लेकर रहता था। किसी मोबाइल कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी नौकरी भी छूट गई थी। किसी अन्य काम की तलाश कर रहा था। इधर, उसकी शादी भी तय हो चुकी थी और मार्च 2019 में बारात जानी थी।
विज्ञापन

बीते 17 दिसंबर को वह कानपुर से निकला था। इसके बाद 18 दिसंबर की सुबह घाटमपुर कस्बा स्थित जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के पास बनी रेलवे कालोनी के बगल में हत्याकर फेंकी गई लाश बरामद हुई थी। कोतवाल रवि श्रीवास्तव टीम के साथ घटना के खुलासा करने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के सुराग मृतक के खाड़ेपुर, नौबस्ता (कानपुर) स्थित आवास और घाटमपुर के बीच तलाशे जा रहे हैं। कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। जिनके मुताबिक युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। इधर, हत्याकांड में मृतक के एक दोस्त पर शक की सुई केंद्रित है। पुलिस उसको दबोचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed