{"_id":"5bd4b6a3bdec2269351dc0bd","slug":"151540667043-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही समेत तीन लोग डेंगू का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही समेत तीन लोग डेंगू का शिकार
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को जिले में एक साथ दस लोगों में डेंगू की पुष्टि के ठीक एक दिन बाद दो सगे भाई डेंगू की चपेट में आ गए। दोनों को एक साथ कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सदर कोतवाली का एक सिपाही भी डेंगू बुखार से पीड़ित है। उधर, डेंगू की पुष्टि के बाद संक्रामक रोग विभाग की टीम रविवार को पीड़ितों के घर पहुंचेगी।
सदर कोतवाली के सिकंदरपुर सरोसी निवासी रमाकांत (25) पुत्र श्यामबाबू कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने निजी अस्पताल में दिखाया। जहां चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण की पुष्टि करते हुए उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान उसके भाई उमाकांत को भी तेज बुखार आ गया। परिजनों ने दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में दोनों के डेंगू होने की पुष्टि हुई। जिला संक्रामक रोग विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई है। शनिवार को उनके टीम गांव भेजी गई थी। हालांकि घर पर कोई सदस्य नहीं मिला। ऐसे में रविवार को टीम दोबारा गांव भेजी जाएगी। एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ दवा वितरित की जाएगी। वहीं, सदर कोतवाली में तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। कानपुर में जांच कराने के दौरान उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। नर्सिंगहोम में उसका इलाज चल रहा है।