{"_id":"5b9d6461867a557eaa4dd905","slug":"151537041505-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की रेप के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की रेप के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर(कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शीतलपुर (परास) में बीते 8 सितंबर की रात एक युवती ने संदिग्ध हालात में ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पीएम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की पुष्टि की गई है। मृतका के मायके वालों ने लड़की से रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। शनिवार को मृतका के पिता की तहरीर पर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और रेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने रेप की पुष्टि नहीं की है। बताया कि मामले की जांच जारी है।
कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी फूलचंद्र पाल ने बताया कि वह बंगलौर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बताया कि बीते वर्ष अपनी बेटी सुमन (24) का विवाह पड़ोसी गांव शीतलपुर निवासी सुशील पाल से की थी। बताया कि शादी में सामर्थ्य भर दान-दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल में बेटी का पति, सुशील, देवर विपिन, कमलेश, ननद रामदेवी और आरती मिलकर सुमन को प्रताड़ित करते थे।
बताया कि बीते 8 सितंबर की रात शीतलपुर में ही ससुराल वालों ने सुमन की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। आरोप है कि देवर विपिन ने मृतका से रेप भी किया था। फूलचंद्र का आरोप है कि बेटी का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई बार थाने गया लेकिन, पुलिस उसको टरकाती रही। एसएसपी कानपुर के निर्देश पर ही शनिवार को थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।