{"_id":"5a8c5a714f1c1b8e238b9afe","slug":"151519147633-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से साले की मौत, बहनोई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से साले की मौत, बहनोई घायल
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गाजीपुर कस्बा के पास सोमवार रात बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, उसका बहनोई घायल है। गाड़ी बहनोई चला रहा था। इनके पास हेलमेट नहीं मिला है। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे थे।
असोथर थाने के प्रेममऊ कटरा गांव निवासी श्यामलाल का बेटा अजीत कुमार (25) मजदूर है। उसकी पत्नी मोनी को एक पखवारे पहले मायके में प्रसव हुआ था। मायका गाजीपुर के समियाना गांव में है। बच्ची को देखने के लिए अजीत के बहनोई बिंदकी कोतवाली के लालपुर मंडराव गांव निवासी भोला प्रेममऊ कटरा आए। वहां से साले अजीत को लेकर बाइक से समियाना जा रहे थे।
गाजीपुर कस्बे के पास एक बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। बहनोई को भर्ती किया है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।