{"_id":"689a3c91488111a9e603f67e","slug":"151-farmers-of-banda-chitrakoot-get-claim-of-rs-64-lakh-kanpur-news-c-212-1-sknp1008-131547-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बांदा-चित्रकूट के 151 किसानों को 64 लाख का क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बांदा-चित्रकूट के 151 किसानों को 64 लाख का क्लेम
विज्ञापन
फोटो 26-कार्यक्रम में मौजूद किसान। संवाद
- फोटो : संवाद
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट के 151 किसानों को रबी सीजन 2024-25 में ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश, असफल बुआई आदि में बीमा कंपनी ने करीब 64 लाख रुपये का और क्लेम दिया। अब तक दोनों जनपदों में 7,018 किसानों को रबी सीजन में 9 करोड़ 64 लाख से अधिक का क्लेम दिया गया।
राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को डीबीटी से प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत क्लेम राशि किसानों के खाते में भेजी। संयुक्त उप निदेशक कृषि के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कृषि मंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। कृषि उपनिदेशक डाॅ. अभय कुमार यादव ने बताया कि रबी सीजन का क्लेम किसानों को दे दिया गया है। खरीफ सीजन 2025-26 में बाढ़, अतिबारिश, असफल बुआई का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद क्लेम देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक विनीत विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। जनपद के किसान अभी भी अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं। ऋणी किसान बैंक जाकर फसल बीमा के लिए प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। गैर ऋणी किसानों को बैंक जाकर बीमा कराना होगा। जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार व कंपनी के अन्य अधिकारी मनोज कुशवाहा, किसान आदि मौजूद रहे।