{"_id":"69d56e0125f8e7c39705b562","slug":"150-candidates-interviewed-for-teaching-positions-40-selected-kanpur-news-c-362-1-lu11014-144992-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिक्षक बनने के लिए 150 ने दिया साक्षात्कार, 40 का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिक्षक बनने के लिए 150 ने दिया साक्षात्कार, 40 का हुआ चयन
विज्ञापन
कानपुर। मकराबटगंज स्थित दयानंद वुमंस ट्रेनिंग कॉलेज में मंगलवार को जॉब फेयर का आयोजन हुआ। इसमें 15 शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल रहे। मेले में बीएड और एमएड के पूर्व और वर्तमान छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराकर शिक्षण पदों के लिए साक्षात्कार दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. रत्ना गुप्ता ने की। लगभग 150 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया जिनमें से 40 का चयन कर नियुक्ति पत्र दिए गए। चयन करीब 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर हुआ है।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सीमा त्रिपाठी और सह-संयोजन डॉ. शमाइल अंजुम ने किया। संचालन प्रो. मंजू गुप्ता ने किया। साक्षात्कार प्रक्रिया में एशियन पब्लिक स्कूल, ग्रीन हिल्स पब्लिक स्कूल, विजय कॉन्वेंट हाई स्कूल, किड्स केयर अकादमी, माउंट कारमल पब्लिक स्कूल, आयशा सिद्दीका पब्लिक स्कूल, अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल और द जैन इंटरनेशनल स्कूल शामिल थे।
कल्याणपुर निवासी दीपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि द जैन इंटरनेशनल स्कूल में गणित के शिक्षक पद के लिए आवेदन किया है। साक्षात्कार में मैप और शिक्षण पद्धति से जुड़े सवाल पूछे गए। अब दो दिन बाद डेमो क्लास के लिए बुलाया गया है। यहीं की सौम्या मिश्रा ने बताया कि चार विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए साक्षात्कार दिया है। दो दिन में डेमो क्लास के लिए बुलाया गया है।