फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   150 bigha government land distributed to ineligible people in Hardoi, 71 people were allotted land in 2023

UP: हरदोई में अपात्रों को बांट दी 150 बीघा सरकारी जमीन, 2023 में 71 लोगों को हुआ था कृषि आवंटन, पढ़ें मामला

Tue, 13 Aug 2024 06:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी अनूप श्रीवास्तव, अमर उजाला, हरदोई
अनूप श्रीवास्तव, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Aug 2024 06:01 AM IST
सार

Hardoi News: सदर तहसील के फरीदापुर में वर्ष 2023 में 71 लोगों को कृषि आवंटन किया गया था। इसमें 71 काश्तकारों को कृषि आवंटन मिल गया था, जबकि 14 परिवार भूमिहीन ही रहे। मामले का खुलासा होने के बाद एडीएम ने बताया कि तत्कालीन एसडीएम व तहसीलदार सहित पांच पर कार्रवाई की संस्तुति की है।

विज्ञापन
150 bigha government land distributed to ineligible people in Hardoi, 71 people were allotted land in 2023
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में भूमि प्रबंध समिति से लेकर राजस्व विभाग के खेल अजीबो-गरीब हैं। यहां पर तहसील सदर क्षेत्र के फरीदापुर गांव में भूमिहीन परिवार भूमिहीन ही रहे, काश्तकारों को सरकारी भूमि का कृषि आवंटन कर दिया गया। 14 भूमिहीन अभी भी सरकारी भूमि को पट्टा पर पाने के लिए लाइन में हैं, जबकि 71 काश्तकारों को 150 बीघा से अधिक सरकारी भूमि के पट्टा दे दिए गए।

विज्ञापन

सरकारी भूमि पर सभी नजरें लगी रहती हैं। भूमि चाहे शहर की हो या फिर गांव की। तहसील सदर के फरीदापुर गांव में भूमि प्रबंध समिति ने नौ दिसंबर 2022 को गांव के 71 लोगों को भूमिहीन बताते हुए कृषि आवंटन के लिए नौ दिसंबर 2022 को प्रस्ताव कर दिया। भूमि प्रबंध समिति में शामिल लेखपाल ने भी इस पर अपनी मुहर लगाई और प्रस्ताव तहसील सदर में दाखिल कर दिया।

विज्ञापन

प्रस्ताव पर जांच-पड़ताल की औपचारिकता पूरी करते हुए 30 मई 2023 को एसडीएम ने स्वीकृति दे दी। प्रस्ताव में शामिल 71 काश्तकारों को कृषि आवंटन पट्टा मिल गया जबकि, गांव के 14 भूमिहीन परिवार भूमिहीन ही रहे। 71 लोगों को किए गए पट्टा की पत्रावली को डीएम एमपी सिंह ने संज्ञान लिया। एडीएम प्रियंका सिंह से जांच कराई तो, कृषि आवंटन पाए लोग अपात्र मिले।

2023 को दी गई स्वीकृति और प्रस्ताव को खारिज कर दिया
वहीं, 14 पात्र आवंटन से वंचित पाए गए। डीएम ने मामला अपने न्यायालय में तलब कर लिया। इस पर कृषि आवंटन पाए मनोज कुमार, अरुण, बनवारी लाल आदि ने आपत्ति दाखिल कर खुद को पात्र और प्रस्ताव सही बताया। डीएम ने प्रस्ताव और जांच रिपोर्ट के परीक्षण बाद एसडीएम की ओर से 30 मई 2023 को दी गई स्वीकृति और प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

केस- एक
नाम: प्रेमावती पत्नी राजाराम, निवासी भटपुरवा मजरा फरीदापुर
पैतृक भूमि की वरासत होने की प्रक्रिया पूरी होने के कारण इन्हें भूमिहीन दर्शा दिया गया। भूमि प्रबंध समिति ने इनके नाम से कृषि आवंटन का प्रस्ताव स्वीकृत करा दिया।

केस- दो
नाम: सुरेश पाल इनकी पत्नी संगीता, श्रीराम इनकी पत्नी सावित्री निवासी रोजिहाई मजरा फरीदापुर
सभी के नाम से राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज है। इन दंपती के पास भूमि होने के बाद भी इन्हें भूमिहीन बताते हुए कृषि आवंटन के पट्टा दिए गए।

केस- तीन
नाम: सुनील कुमार और इनकी पत्नी सावित्री निवासी फरीदापुर
दंपती के पास स्वयं की भूमि होने के बाद भी राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने कृषि आवंटन का पट्टा कर दिया।

भूमिहीनों को पट्टा ने देकर भूमि प्रबंध समिति और तहसील के अधिकारियों ने उप्र राजस्व संहिता, 2006 की धारा-126 का उल्लंघन किया है। संहिता की धारा-128 का पालन कराते हुए भूमि प्रबंध समिति के नौ दिसंबर 2022 के प्रस्ताव और एसडीएम की 30 मई 2023 को दी गई स्वीकृति को खारिज कर दिया गया है। इस मामले में तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार सहित पांच लोगों पर कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है।  -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी



अपात्रों को कृषि आवंटन में यह अधिकारी कार्रवाई की जद में आए
तहसील सदर के फरीदापुर में 71 अपात्रों को कृषि पट्टा आवंटन के मामले में डीएम एमपी सिंह ने तत्कालीन सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला (वर्तमान में फर्रुखाबाद एडीएम न्यायिक), तत्कालीन तहसीलदार डॉ. प्रतीत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पर कार्रवाई के आदेश एडीएम को दिए हैं। एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि तत्कालीन एसडीएम व तहसीलदार, नायब तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा जबकि, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed