फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 year old boy died due to electric current

चंद रुपयों की चाहत में चली गई 15 साल के राजेंद्र की जान, घर पहुंची लाश तो मच गया कोहराम

Fri, 05 Jul 2019 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
15 year old boy died due to electric current
घर के बाहर बैठे मृतक के परिजन एवं लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव के अजगैन में एक किशोर अमिया (कच्चा आम) तोड़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बाग मालिक उसे निजी अस्पताल से दवा दिलाकर चुपचाप घर छोड़ गया। परिजन जब घर पहुंचे तो किशोर उन्हें मृत मिला।

विज्ञापन


परिजनों ने बाग मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार की सुबह नवई निवासी गंगाराम के पुत्र राजेंद्र (15) को पड़ोस के गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपने बाग में अमिया तुड़वाने मजदूरी पर ले गया था। अमिया तोड़ते समय राजेंद्र एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


 

बाग मालिक पर परिजनों ने लगाया मार डालने का आरोप

बाग मालिक ने घायल किशोर को नई सराय के एक निजी अस्पताल में दवा दिलाई। वह किशोर को घर लेकर पहुंचा, पर घर में कोई नहीं था। लिहाजा वह उसे वहीं लिटाकर चला गया। खेत से लौटने के बाद परिजनों को राजेंद्र चारपाई पर मृत पड़ा मिला।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। राजेंद्र की मौत से भाइयों श्रीपाल, राजपाल, बहन शांति व मां नन्हकी का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता गंगाराम ने कोतवाली अजगैन में बाग मालिक पर जान से मार देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे घटनास्थल हसनगंज क्षेत्र में आता है इसलिए मुकदमा वहीं पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed