फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 Senior Vice Presidents and 24 Vice Presidents in the new executive committee.

Kanpur News: नई कार्यकारिणी में 15 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 24 उपाध्यक्ष

Sat, 26 Sep 2026 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
15 Senior Vice Presidents and 24 Vice Presidents in the new executive committee.
कानपुर। कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शुक्रवार को विभिन्न बाजारों और ट्रेड से जुड़े 131 व्यापारियों को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में 15 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 24 उपाध्यक्ष, 25 वरिष्ठ मंत्री, 32 मंत्री, 20 संगठन मंत्री और चार प्रचार मंत्री बनाए गए हैं। दो विधिक मंत्री और सात जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की सहमति और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विक्रम पंडित, जितेंद्र शर्मा, मनीष बाजपेई और अजय साहू समेत अन्य को जिम्मेदारी दी गई है। पंकज राठौर, धर्मेश सिंह, आकाश गुप्ता, ऋषभ पाठक, मयंक यादव और क्षितिज मिश्रा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन


हिमांशु वैश्य, सौरभ त्रिवेदी, सत्यम शुक्ला, गुलशन जायसवाल, केशव मिश्रा, रुद्र जायसवाल, विभोर चंदेल और सौरभ तिवारी को वरिष्ठ मंत्री मनोनीत किया गया है। इमरान शेख, प्रशांत गुप्ता, हरीश जैन, गौरव अग्रवाल और मोहित सैनी समेत अन्य को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। संगठन मंत्री पद मृत्युंजय तिवारी, श्रीश शुक्ला, मोहम्मद यासिर, सतवीर सरदार, मयंक गुप्ता और प्रिंस गुप्ता को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार मंत्री पद पर उष्मित मेरठिया, शिवा साहू, शाश्वत गुप्ता और आशीष गुप्ता तथा विधिक मंत्री पद पर दीपक श्रीवास्तव और रोहित जायसवाल मनोनीत किए गए। इससे पहले जिला कार्यकारिणी में राहुल दीक्षित को चेयरमैन, महेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, कामिल अंसारी को महामंत्री, अमित दोसर को कोषाध्यक्ष और अंकित मिश्रा को सह कोषाध्यक्ष बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed