फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 policemen received service medals on Gandhi Jayanti

Kanpur News: गांधी जयंती पर 15 पुलिसकर्मियों को मिले सेवा पदक

Sat, 03 Oct 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
15 policemen received service medals on Gandhi Jayanti
कानपुर देहात। गांधी जयंती पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करने तथा विवादों का शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक माध्यमों से समाधान किए जाने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा पुलिसकर्मियों का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि जनसेवा के प्रति संवेदनशील रहना भी है। एसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एएसपी आलोक प्रसाद समेत सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed