{"_id":"593adfba4f1c1b284b8b45a1","slug":"149703060519-chibramau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को घर से बुला कराई ड्रेस की नाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को घर से बुला कराई ड्रेस की नाप
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ।शासन के निर्देश पर इस बार 15 जुलाई तक हरहाल में बच्चों को यूनीफार्म उपलब्ध करानी है। वह भी विधिवत नापजोख व मानक के अनुरूप सिलाई करवा कर। ऐसे में प्रधानाध्यापक बच्चों को घरों से बुलाकर स्कूल में उनकी नापजोख करा रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने शुक्रवार को सुबह से ही स्कूल खोल दिया और स्वयं घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल तक लेकर आईं। इसके बाद उन्होंने सभी बच्चों की दर्जी बुलाकर ड्रेस के लिए नापजोख कराई। विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों के कारण बच्चों की नापजोख कराना प्रधानाध्यापकों के लिए काफी कठिनाइयों भरा कार्य है। खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को छात्र संख्या के हिसाब से ड्रेस बनवाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। निर्धारित समय पर सभी बच्चों के पास नई यूनीफार्म होगी।
-15 जुलाई तक हर विद्यालय में वितरित होगी यूनीफार्म