{"_id":"59399b594f1c1b013a8b45ab","slug":"149694756313-orai-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उरई (जालौन)। एट क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बाइक सवार लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक हादसे के बाद भाग निकला।
एट निवासी शफीक मुहम्मद (40) अपने साथी ब्रजबिहारी के साथ गुरुवार को शहर में बाजार करने के लिए आए थे। दोपहर को दोनों बाइक से जा रहे थे। बाइक शफीक मुहम्मद चला रहा था। एट क्षेत्र के बड़ागांव के पास कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
आसपास के दुकानदारों ने यूपी 100 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शफीक उल्ला की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-एक की हालत गंभीर, झांसी रेफर