{"_id":"59399a6a4f1c1b013a8b45a8","slug":"149694732310-orai-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रक भिड़े, एक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रक भिड़े, एक चालक घायल
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उरई (जालौन)। एट थाना क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। पुलिस ने दोनों ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कराकर यातायात शुरू कराया।
कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी सागर (40) पुत्र सोबरन ट्रक चालक है। वह गुरुवार दोपहर भोगनीपुर से गिट्टी लादकर झांसी जा रहा था। एट थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास सामने से आ ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें सागर घायल हो गया। हाईवे पर हुई दुर्घटना से वहां पर जाम लगने लगा। घटना की जानकारी पाकर एट पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कराया, तब कहीं जाकर यातायात शुरू हो गया। उधर, दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों ट्रकों को थाने खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
-हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती