फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   35 घर जले, 51 परिवारों की गृहस्थी उजड़ी

35 घर जले, 51 परिवारों की गृहस्थी उजड़ी

Tue, 06 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
35 घर जले, 51 परिवारों की गृहस्थी उजड़ी
उन्नाव/पाटन। बीघापुर तहसील के करारी गांव में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग की लपटे कुछ ही देर में भयावह हो गई। 35 घरों में 51 परिवारों की पूरी गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों के फोन करने के बाद भी करीब दो घंटे बाद दमकल गांव पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


आसपास कई गांवों के लोगों ने एकजुट होकर आग बुझाने के प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के झोंको और एक के बाद चार घरों में सिलेंडर फटने से आग भड़क गई। करीब छह घंटे मशक्कत के बाद ग्रामीण और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग से जेवर, नगदी, अनाज व अन्य कीमती समान समेत करीब 35 लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना पर एसडीएम समेत पूरा तहसील अमला गांव पहुंचा और राहत व बचाव कार्य के साथ नुकसान का ब्योरा जुटाने में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करारी गांव में सुबह करीब नौ बजे अमरनाथ की बेटी शालिनी घर की छत पर चूल्हे पर खाना पका रही थी। अचानक तेज हवा चलने से चिंगारी छप्पर में आग लग गई। इसके बाद आग ने एक के बाद एक 35 घरों को चपेट में ले लिया। तेज हवा और घरों में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया।

हालत यह रही कि हर कोई जान बचाकर भागा और रुपया, जेवर व अन्य कीमती सामान नहीं बचा पाया। लोगों ने गांव में लगे चार इंडिया मार्का हैंडपंपों से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटे इतनी तेज थीं कि हैंडपंप नाकाफी साबित हुए। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी।

करीब दो घंटे बाद पुरवा से एक दमकल मौके पर पहुंची। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा रहा। एसडीएम प्रदीप कुमार, तहसीलदार शशिकांत प्रसाद और कई थानों की फोर्स गांव पहुंचा। गांव के बाहर से एक ट्यूबवेल चलाकर दमकल को पानी की व्यवस्था की गई। इसके बाद आग बुझाने की कोशिश शुरू हो पाई।

करीब छह घंटे मशक्कत के बाद आग की लपटें थम पाईं, हालांकि अनाज, भूसा और गृहस्थी का अन्य सामान अभी भी सुलग रहा है। एसडीएम ने बताया कि आग से 35 घरों में रहने वाले 51 परिवारों की गृहस्थी जल गई है।

तहसीलदार के मुताबिक करीब 35 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। हालांकि लेखपालों की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है।

आग से अमरनाथ के घर से लगी आग ने रोहित बारी, मुकेश, प्रेम, संतूप्रसाद, रामकुमार, शिवकुमार, कल्लू आनंद कुमार, हरिराम, पुत्तन, बच्चू, छोटेलाल, धुन्नी, रामखेलावन, राजकिशोर, राकेश, ममता, सुरेशचंद्र, राजेश आदि 51 परिवार तबाह हो गए।

विधानसभा अध्यक्ष गांव पहुंचे: क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर देर शाम गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाने का आश्वासन दिया है।


बंद घर में लगी आग, गृहस्थी जली: सफीपुर। तहसील के संतखेड़ा गांव निवासी हरीराम पत्नी और बच्चों के साथ छोटे बेटे आदर्श की दवा लेने बिठूर गया था। सोमवार शाम किन्हीं कारणों से उसके मकान में आग लग गई, जिससे गृहस्थी जल गई।

-सूचना के दो घंटे बाद पहुंची दमकल, आग बुझाने में लगे छह घंटे
-तेज हवा चलने के साथ ही चार घरों में सिलेंडर फटने से बढ़ीं लपटें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed