फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गैंगरेप पीड़ित संग फेरे लेने से इनकार

गैंगरेप पीड़ित संग फेरे लेने से इनकार

Tue, 06 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़ित संग फेरे लेने से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। शादी के चार दिन पहले दो युवकों की दरिंदगी की शिकार हुई पीड़िता के दुल्हन बनने का सपना टूट गया। रविवार शाम दूल्हा दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचा लेकिन घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के साथ शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर पीड़िता ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। आधी रात तक चली पंचायत के बाद बनी सहमति से दूल्हे ने पीड़िता की छोटी बहन के साथ शादी की।

एक जून की रात तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों की ओर शौच को गई युवती के साथ गांव के राहुल और दीपक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। चार जून को की शाम को दूल्हा मैनपुरी से बारात लेकर पीड़िता के घर पहुंचा था। यहां आस-पास व रिश्तेदारों द्वारा दूल्हे को लड़की के साथ गैंगरेप की जानकारी हो गई।
विज्ञापन


इससे उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने घर के कमरे में आत्महत्या का प्रयास किया। रात करीब 12 बजे रिश्तेदारों व गांव के कुछ लोगों ने दूल्हे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पीड़िता से शादी करने को तैयार नहीं हुआ। लड़की पक्ष के काफी प्रयास के बाद दूल्हा, छोटी बहन के साथ शादी कर घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दूल्हे ने छोटी बहन के साथ की शादी
- चार दिन पूर्व गांव के युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed