{"_id":"5935a1544f1c1bc11e8b45aa","slug":"149668694617-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानपुरा में पानी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानपुरा में पानी के लिए प्रदर्शन
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानपुरा में पानी के लिए प्रदर्शन
राठ। कस्बे के गायत्री नगर पठानपुरा मोहल्ले के लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। विधायक के आश्वासन के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या दूर कराने की मांग की।
31 मई को भी पानी की समस्या को लेकर पठानपुरा मोहल्ले के लोगों का गुस्सा फूटा था। मोहल्ले में लगा एक मात्र हैंडपंप पिछले काफी समय से खराब है। आक्रोशित लोगों ने राठ-हमीरपुर मार्ग पर जाम लगाया था। जाम करीब आधा घंटे तक लगा रहा था।
तब मौके पर पहुंची राठ विधायक ने पानी की समस्या का दो दिन के अंदर दूर करने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया था। मोहल्ले के फिरोज खान, अमर सिंह, आशिक, इद्दू, राजेंद्र, कल्लू, हरिचरण, इकबाल, सकूरा, हरीसिंह हवन त्रिपाठी आदि ने बताया कि विधायक ने दो दिन के अंदर पानी की समस्या दूर करने और बिजली की केबिल डलवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन छह दिन बीत गए और समस्या दूर नहीं हुई। लोगों ने बताया कि विधायक का आश्वासन कोरा निकला।
विज्ञापन
- छह दिन पहले विधायक ने समस्या दूर करने का दिया था आश्वासन