फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संदिग्ध हालात में फंदे पर झूलता मिला युवती का शव

संदिग्ध हालात में फंदे पर झूलता मिला युवती का शव

Mon, 05 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फंदे पर झूलता मिला युवती का शव
संदिग्ध हालात में फंदे पर झूलता मिला युवती का शव
विज्ञापन


बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के मसगवां में रविवार शाम सफाई कर्मी की पत्नी संदिग्द हालात में फंदे पर झूलती मिली। घटना की जानकारी ससुर के घर लौटने पर हुई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मसगवां निवासी शीला (35) पत्नी बच्चीलाल का शव रविवार शाम घर के अंदर नीम के पेड़ से रस्सी का फंदे पर झूलता मिला। मृतका के ससुर कालका प्रसाद ने बताया कि घर में बहू अकेली थी। पुत्र बच्चीलाल सफ ाई कर्मी है। जो मौदहा क्षेत्र के भवानी गांव में तैनात है और वह ड्यूटी पर गया है। जबकि तीनों बच्चे प्रियंका (13), राहुल (11) व आशू (9) जनपद महोबा के ग्योड़ी गांव अपने फू फ ा के यहां यज्ञ में गए थे।
विज्ञापन


बताया कि सास की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वहीं, कालका ने बताया कि वह गंगा स्नान करने गया था। रविवार शाम को वह घर लौटा तो नजारा देख उसके होश उड़ गए। देखा कि आंगन में नीम के नीचे चारपाई रखी हुई थी और चारपाई के पास कु र्सियां पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीम के पेड़ से बहू का शव फंदे पर झूल रहा था। उसने पड़ोसियों व ग्राम प्रधान को सूचना दी। बाद में थाना बिवांर पुलिस को फ ोन से जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि मृतका मानसिक तनाव में थी। इसी के चलते फांसी लगा ली।


उधर, ग्रामीणों का कहना है कि कालका के घर किसी का आना जाना था। इससे परिवार में विवाद होता था। एसआई रामकिशन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी सामने आएगी।

- घर पर अकेली थी, ससुर की सूचना पर पहुंचे प्रधान और पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed