फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चौपाल में डीएम ने बांटे प्रशस्ति पत्र

चौपाल में डीएम ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Mon, 05 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
चौपाल में डीएम ने बांटे प्रशस्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गंगा चौपाल कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने खुले में शौच से परहेज करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें किसी ने अपने जेवर बेचकर तो किसी उधार लेकर शौचालय का निर्माण कराया था। इस दौरान देर से पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गंगा की आरती की और पौधरोपण किया।

केंद्रीय मंत्री को गंगा चौपाल कार्यक्रम में पूर्वाहन 11.30 बजे पहुंचना था लेकिन वह करीब 5.45 बजे वहां पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने मां गंगा को नमन किया। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए आसपास के गांवों में ओडीएफ योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत सभी गांवों को जोड़ा जाएगा। इससे पहले जिलाधिकारी ने सोनतारा निवासी नगला निशान को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। सोनतारा ने स्वयं के पैसे से अपनी बहू की प्रेरणा से खुले में शौच न जाने के लिए शौचालय का निर्माण कराया है। इसी क्रम में इसी गांव की रहने वाली रेनू, राजेश्वरी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। राजेश्वरी ने जेवर और महादेवी ने बकरी बेचकर व उधार लेकर शौचालय का निर्माण कराया। कंचन ने जल्लापुर को आदर्श गांव का दर्जा दिलाया। ममता पांडेय निवासी बली पट्टी रानीगांव ने भी कार्य किया। रामचरन निवासी कासिमपुर, शकील खां ने भी खुले में शौच न जाने के लिए शौचालय बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इन सभी को डीएम ने प्रशस्ति पत्र दिए। उमा भारती को सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य, भाष्करदत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सुधांशुदत्त द्विवेदी और शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसी ने जेवर बेचकर तो किसी ने उधार लेकर कराया था शौचालय निर्माण
देर से पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने की आरती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed