फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   यमुना में लगाई आस् था की डुबकी

यमुना में लगाई आस् था की डुबकी

Sun, 04 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
यमुना में लगाई आस्
था की डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
श्रद्धा का पर्व गंगा दशहरा जिले में परंपरागत ढंग से मनाया गया। रविवार तड़के श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया। राधा माधव मंडल ने यमुना तट पर पूजा अर्चना की और करनपुरा स्थित मंदिर के निकट मैरिज होम में भंडारे का आयोजन किया। वहीं बकेवर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने डिभौली स्थित कालिंदी के तट पर स्नान-ध्यान किया और मंदिरों में पूजा अर्चना की।
गंगा मैया के अवतरण से जुड़े दशहरा के पर्व पर स्नान एवं ध्यान का विशेष महत्व है। श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए बिठूर, कानपुर, फर्रुखाबाद स्थित घाटों पर स्नान करने जाते हैं। श्रद्धालु बटेश्वर घाट पर स्नान करने जाते हैं। क्षेत्र के अधिकतर लोगों ने दिलीपनगर ,पुरावली हटिया, अंदावा, डिभौली, आसई पहुंचकर यमुना घाट पर स्नान किया और दान पुण्य भी किया। शहर स्थित यमुना घाट पर पानी की कमी के चलते तमाम श्रद्धालुओं ने नदी के दूसरी छोर पर जाकर स्नान किया। फलों की खरीदारी भी की। इस मौके पर तरबूज, खरबूजा व आम की कीमतें अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहीं। वहीं लखना चकरनगर मार्ग पर सब्दलपुर के घने बीहड़ों के बीच स्थित बाबा हमीरपुरा शिव मंदिर यमुना नदी पर टकरूपुरा, दाउदपुरा, ईकरी, बसैयाहार, सारंगपुरा, पहाड़पुरा आदि गांवों के लोगों ने स्नान किया।
विज्ञापन

यही नहीं गंगा दशहरा पर्व के मौके पर भोगनीपुर नहर के तटवर्ती गांव चंद्रपुरा निहाल सिंह, महासिंहपुर, लखना कस्बा सहित आधा दर्जन अन्य स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगा दशहरा पर उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed