{"_id":"5c42217bbdec2273643699f3","slug":"141547837819-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पार्किंग के 12 स्थान चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पार्किंग के 12 स्थान चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस द्वारा शहर और कस्बों में जाम और अतिक्त्रस्मण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की श्ृंखला में पुलिस अधीक्षक गणेश साहा के निर्देश पर सदर सीओ/यातायात कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के एक दर्जन स्थानों को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया है। नगर पालिका के साथ यहां के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।
टीम में शामिल व्यापारी नेताओं और समाजसेवियों की सहमति से चयनित पार्किंग स्थलों में स्टेशन रोड पर ओवर ब्रिज के बाईं ओर होटल अतिथि के पास, अलीगंज पुलिस चौकी के पास राइफल क्लब के सामने, काली देवी मंदिर के सामने बिजली विभाग कार्यालय के बगल में, अमर टाकीज के पीछे अलीगंज, एक्सिस बैंक के पीछे गूलरनाका, रामलीला मैदान के बगल में नई बाजार शामिल हैं।
इसी प्रकार जीजीआईसी के सामने, बाजार में फैमिली इंडिया मार्ट परिसर, आदर्श बजरंग इंटर कालेज के सामने, शहर कोतवाली के सामने, सब्जी मंडी तिराहा और सारंग होटल के सामने स्थल शामिल हैं। स्थल चयन के दौरान यातायात प्रभारी राकेश सरोज सहित संतोष अनशनकारी, दुर्गा चौरसिया, वेद शर्मा, लखन कुशवाहा, चौधरी आनंद साहू, अशफाक खां, महेश बाबू, मनोज जैन, कमल गुप्ता और प्रेम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।