{"_id":"5c34f864bdec2256e517f5b5","slug":"141546975332-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिठूर-परियर मार्ग पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिठूर-परियर मार्ग पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बंदनपुरवा गांव के निकट परियर-बिठूर मार्ग पर तीस वर्षीय युवक का शव मंगलवार सुबह पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की पहचान कराई। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र बंदनपुरवा गांव निवासी नरेश (28) पुत्र स्व. गंगाराम मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार सुबह नरेश का शव घर से दो किलोमीटर दूर बिठूर-परियर मार्ग देवीपुरवा गांव के मोड़ पर पड़ा था। युवक के हाथ व सिर में चोट के गहरे निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परियर चौकी इंचार्ज वीरपाल सिंह को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच जांच की। ग्रामीणों की मदद से उन्होंने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के छोटे भाई अवधेश ने बताया कि नरेश सोमवार की शाम घर से मोबाइल रिचार्ज कराने की बात कहकर निकला था। देर रात घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन भी की गई थी लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उन्हें शव की सूचना दी गई थी। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है। चौकी इंचार्ज वीरबहादुर सिंह ने बताया कि संभवत: युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है।
विज्ञापन
तीन माह पहले पत्नी व बीस दिन पहले मां की हुई थी मौत
नरेश की शादी एक वर्ष पूर्व अंजली से हुई थी। तीन माह पूर्व बीमारी से अंजली की मौत हो गई थी। बीस दिन पूर्व बीमारी से मां सुशीला ने भी दम तोड़ दिया था। भाई अवधेश ने बताया कि एक साल पहले पिता गंगाराम की मौत हुई थी।