{"_id":"5c0d643bbdec22414014e36f","slug":"141544381499-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में हर्ष फायरिंग, डांसर व युवक के पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक में हर्ष फायरिंग, डांसर व युवक के पैरों में लगी गोली
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शनिवार रात तिलक समारोह में डीजे पर डांस कर रहे युवक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की। फायर करते समय युवक के गिरने से गोली महिला डांसर और तिलक में आए युवक के पैर में लग गई। दोनों घायलों को पहले बांगरमऊ सीएचसी लाया गया। इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फायर करने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है। घायलों के घर वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बांगरमऊ कस्बे में स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार रात मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी दिवंगत प्रेम नारायण गुप्ता के बेटे आकाश का तिलक था। उसकी शादी मोहल्ला गणेशगंज निवासी प्रदीप गुप्ता की बेटी से तय है। शनिवार रात करीब नौ बजे तिलक कार्यक्रम होने के बाद आरकेस्ट्रा चल रहा था। इस कार्यक्रम में एक डांस ग्रुप को भी बुलाया गया था। दावत में आया एक युवक एक गाने पर डांस करते हुए तमंचे से फायर करने लगा। फायर करते समय गिरने से गोली स्टेज पर डांस कर रही बांगरमऊ कोतवाली के ही रामकोटगांव निवासी पूजा (25) पत्नी ज्ञानू और पास में ही मौजूद रिश्तेदार टेढ़ी बाजार निवासी ऋषभ गुप्ता (22) पुत्र भगवानदीन के पैर में धंस गई। पूजा और ऋषभ गिर पड़े। घटना से भीड़ में भगदड़ मच गई। इसी बीच फायर करने वाला युवक भाग निकला। लोगों ने दोनों घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन घर वाले ऋषभ को लखनऊ ट्रामा सेंटर लखनऊ लेकर चले गए। जबकि युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग की सूचना पर उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच भी की थी लेकिन वहां कोई कुछ बोला नहीं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- डीजे पर डांस कर रहे युवक ने तमंचे से की फायरिंग
- युवक लखनऊ ट्रामा सेंटर में, डांसर निजी अस्पताल में भर्ती