{"_id":"5b2bfbc84f1c1bfd6e8b91da","slug":"141529609160-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक(कानपुर देहात) । मुबारकपुर गांव से लापता हुए किशोर का शव फिरोजाबाद में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। गुरुवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया। एकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी तारा सिंह का पुत्र अंकित (14) 19 जून की शाम करीब 5 बजे घर से पैदल कंचौसी कस्बे में बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक उसके घर न लौटने परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार को फिरोजाबाद जनपद के माखनपुर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे किशोर का शव पड़ा मिला। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई और सूचना मंगलपुर थाने को दी गई। पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी तब परिजन फिरोजाबाद गए। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर गांव आए। शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। किशोर की मां अंजू देवी व पिता तारा सिंह, बहन नेहा व शिल्पी को बिलखता देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बाद में परिजनों ने शव का औरैया में यमुना घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि फिरोजाबाद से मिली सूचना किशोर के परिजनों को दी गयी थी। किशोर वहां कैसे पहुंचा था। इसकी जांच कराई जा रही है।