{"_id":"5ac912db4f1c1bdd618b605e","slug":"141523127003-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने शोहदो को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने शोहदो को जड़ा थप्पड़
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। सब्जी लेने जा रही किशोरी से शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध में किशोरी ने एक युवक के थप्पड़ जड़ दिया। हमलावरों ने किशोरी के घर में घुस कर मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। क्षेत्राधिकारी ने पीड़ित परिजनों से पूछताछ की।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शनिवार को घर से सब्जी लेने जा रही थी। इस बीच गांव मुड़गांव के लालू, ओमपाल और एक अज्ञात युवक ने किशोरी को पकड़ कर खींचने लगे। इस बीच किशोरी ने अपने को संभाला और युवकों पर थप्पड़ चला कर वहां से नकल गई। इसके कुछ समय बाद युवक अपने अन्य साथियों के साथ घर पर
जा पहुंचे। आरोपियों ने वहां जाकर मारपीट करने के साथ ही गालीगलौज देना शुरू कर दिया। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। आरोपी जानमाल की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न
विज्ञापन
और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना की सूचना पाकर सीओ कायमगंज नरेश कुमार फोर्स के साथ किशोरी के घर पर पहुंचे। सीओ ने घटना की जानकारी ली। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी। जिसमें मारपीट करने के साथ ही रुपये छीन लेने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी ने लिया मोर्चा, शोहदे के जड़ा थप्पड़
शोहदों ने पीड़ित के घर में घुस कर की मारपीट, क्षेत्राधिकारी ने ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो