{"_id":"5a8c5a784f1c1b0a7b8b83aa","slug":"141519147640-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बीएससी छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बीएससी छात्र की मौत
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार सुबह हाईवे पार कर रहे बीएससी छात्र को कुचल दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर गांव चले गए।
बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी शिवकरन का बेटा कुशल (18) थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव में मौसा के घर में रहकर पढ़ाई करता था। मौसेरे भाई अंकुश शर्मा ने बताया कि वह ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। करीब दो साल पहले उसने शहर के लोधीगंज में किराये का कमरा ले लिया था।
कमरे से सुबह पानी भरने के लिए हाईवे पार कर रहा था, तभी उसे ट्रक ने कुचल दिया। उससे बड़ा एक भाई किशन है। पिता मजदूरी करते हैं। बांदा से परिवार के लोग पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम कार्रवाई से मना किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।