{"_id":"595e81774f1c1b8a628b4583","slug":"141499365751-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में जलभराव से पढ़ाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर में जलभराव से पढ़ाई बाधित
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मानसून और शिक्षण सत्र एक साथ शुरू होने से कई लाभ हुए मगर पढ़ाई प्रभावित है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बने सरकारी विद्यालय परिसर में जलभराव से तालाब जैसा नजारा है।
विद्यालय पहुंचने के लिए शिक्षकों व छात्रों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। विद्यालय निर्माण के समय तकनीकी कमी व नाली का निर्माण न होने से यह समस्या है।
जुलाई माह में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल तो खुल गए मगर अब स्कूल परिसर मेें बारिश का पानी भरा होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण शिवरामपुर, भरतकूप, मानिकपुर व पहाड़ी क्षेत्र के कई विद्यालय परिसार में पानी भर गया है।
विज्ञापन
जिससे शिक्षक व छात्रों को परिसर में भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। हाजिरी लगाने के लिए शिक्षक व रसोइया भी जलभराव के बीच से होकर आती-जाती हैं। वहीं बच्चों को विद्यालय भेजने से अभिभावक भी डर रहे हैं।
बीएसए को पत्र दिया: चित्रकूट। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरथौल के प्रधानाध्यापक एनके पांडेय ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दिए पत्र में बताया है कि विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भरा है। जिसमें जहरीले कीड़े के काटने का भी डर है।