फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   14 year-old girl raped in Kannauj, the girl continued to suffer, people kept making videos

इंसानियत शर्मसार: 14 साल की बच्ची खून से लथपथ दिखी तो लोग बनाने लगे वीडियो, वो मदद मांगती रही

Tue, 25 Oct 2022 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Oct 2022 02:38 PM IST
सार

गुरसहायगंज में रविवार को सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न हालत में बालिका मिली थी। बच्ची बदहवास हालत में पड़ी दर्द से कराह रही थी। घटनास्थल पर खड़े लोग बच्ची की मदद की बजाए वीडियो बनाते दिखे।

विज्ञापन
14 year-old girl raped in Kannauj, the girl continued to suffer, people kept making videos
कन्नौज में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आई है। इस घटना में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इसमें बच्ची लहूलुहान हालत में दर्द से कराहती दिख रही है, जबकि राहगीर घायल लड़की का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वहीं, वीडियो में एक पुलिसकर्मी लड़की को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाता दिख रहा है। इस वीडियो पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन


मिट्टी की गुल्लक खरीदने निकली थी बच्ची
बता दें कि गुरसहायगंज के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर 12 बजे मां से मिट्टी की गुल्लक खरीदने की बात कहकर बाजार गई थी। शाम चार बजे न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शाम साढ़े पांच बजे लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस के अंदर झाड़ियों में बकरियां चरा रहे बच्चों ने खून से लथपथ बालिका को देखा, तो इसकी जानकारी चौकीदार सूबेदार सिंह को दी। सूबेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बे के चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने तत्काल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया है कि घटना की सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले गए। इसके बाद में लड़की को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस में लगे एक कैमरे के सीसीटीवी फुटेज में लड़की को युवक से बात करते देखा गया है।

ऐसा प्रतीत होता है कि एक युवक लड़की के साथ गया था, लेकिन अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक की पहचान का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed