फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   14 more trains to take migrants home, trains from New Delhi, Maharashtra, Gujarat, Bihar

प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए 14 और ट्रेनें, आप भी जाना चाहते हैं घर तो ये रही पूरी जानकारी

Tue, 20 Apr 2021 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 20 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
14 more trains to take migrants home, trains from New Delhi, Maharashtra, Gujarat, Bihar
ट्रेनें
दिल्ली, मुंबई में लॉकडाउन है और गुजरात के कुछ शहरों में व्यापारियों ने स्वयं से 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। ऐसे में प्रवासियों में घर पहुंचने को लेकर बेताबी है। स्टेशनों पर भीड़ है। किसी भी तरह से वे अपने घर पहुंचना चाहते हैं। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई शहरों से प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए 14 ट्रेनों का संचालन और किया है। इससे यात्रियों को सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन


यह हैं 14 ट्रेनें
ट्रेन नंबर 09073 बांद्रा से 21 अप्रैल बुधवार को शाम 7:25 बजे चलेगी। गुरुवार को शाम 7:35 बजे कानपुर सेंट्रल और शुक्रवार सुबह छह बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09074 गोरखपुर से 23 अप्रैल शुक्रवार को शाम 4:10 बजे चलेगी। अगले दिन तड़के 3:10 बजे कानपुर सेंट्रल और रविवार सुबह 5:10 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 09467 अहमदाबाद से 25 अप्रैल रविवार को रात सवा 11 बजे चलेगी। सोमवार रात 11:55 बजे कानपुर सेंट्रल और मंगलवार सुबह 10 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09468 दानापुर से 27 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 1:50 बजे चलेगी। बुधवार रात 1:40 बजे कानपुर सेंट्रल और गुरुवार रात 2:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 09035 मुंबई सेंट्रल से 21 अप्रैल बुधवार को रात साढ़े 10 बजे चलेगी। गुरुवार को रात 10:25 बजे कानपुर सेंट्रल और शुक्रवार सुबह आठ बजे बनारस के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09036 मंडुआडीह से 23 अप्रैल शुक्रवार को शाम पांच बजे चलेगी। शनिवार को रात 1:45 बजे कानपुर और रविवार को सुबह साढ़े चार बजे दादर स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09067 बांद्रा से 25 अप्रैल रविवार को शाम सवा सात बजे चलेगी। सोमवार की शाम 7:35 बजे कानपुर सेंट्रल और मंगलवार सुबह 6:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09068 गोरखपुर से 27 अप्रैल मंगलवार को शाम 4:10 बजे चलेगी। बुधवार तड़के सवा तीन बजे कानपुर सेंट्रल और गुरुवार सुबह 5:10 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09303 डॉ. आंबेडकर नगर से 23 और 30 अप्रैल को दोपहर 12:45 बजे चलेगी। 24 अप्रैल और एक मई यानी दिन शनिवार सुबह 4:45 बजे कानपुर सेंट्रल और रविवार दोपहर 2:45 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09304 कामाख्या से 26 अप्रैल और तीन मई सोमवार को सुबह 5:35 बजे चलेगी। 27 अप्रैल और चार मई मंगलवार को दोपहर 12:20 बजे कानपुर सेंट्रल और बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी।

 

ट्रेन नंबर 01213 मुंबई के एलटीटी स्टेशन से मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे चलकर बुधवार रात 8:55 बजे आकर पांच मिनट बाद छूटेगी। गुरुवार की सुबह 10:50 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01214 छपरा से 23 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 5:40 बजे चलेगी। शाम 5:10 बजे कानपुर सेंट्रल और रविवार की रात 12:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01219 मुंबई के पनवेल स्टेशन से 21 अप्रैल बुधवार को रात 12:30 बजे छूटकर कानपुर सेंट्रल गुरुवार रात 1:20 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर गुरुवार सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04476 नई दिल्ली से 21 अप्रैल बुधवार को रात सवा 11 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। शाम साढ़े सात बजे भागलपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed