फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मनोज

योग दिवस कल, घर में ही परिवार के साथ मनाए दूरदर्शन पर प्रसारण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
मनोज
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में ही परिवार के साथ मनाएं। आयुष मंत्रालय की तरफ से उस दिन सुबह 6:30 बजे से दूरदर्शन में कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा, जिसमें सुबह 7:00 बजे कॉमन योगा प्रोटोकोल के अनुसार सभी लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के एक वीडियो का सजीव प्रसारण राज्य के अधिकारिक फेसबुक, ट्वीटर, उत्तर प्रदेश आयुर्वेद विभाग की अधिकारी फेसबुक एवं ट्वीटर पर माई लाइफ माई योगा के साथ होगा। इसे आयुष कवच ऐप पर भी देखा जा सकेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में योग दिवस चैलेंज, उत्तर प्रदेश नामक प्रतियोगिता का आयोजन तीन श्रेणियों में किया जा रहा है। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में बच्चे, वयस्क, वरिष्ठ नागरिक श्रेणी होंगी। इसी तरह पुरुष वर्ग में बच्चे, वयस्क और वरिष्ठ नागरिक श्रेणी रहेगी। तीसरा ग्रुप योग पेशेवरों के लिए होगा, जिनमें पुरुष और महिला वर्ग बनाए गए हैं। राज्य स्तर पर तीनो श्रेणियों के 8 वर्गों में तीन-तीन पुरस्कार दिए जायगे। प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21000 और तृतीय पुरस्कार 11,000 निर्धारित है। इसी तरह जनपद स्तर पर तीन श्रेणियों के 8 वर्गों में तीन पुरस्कार क्रमशः 2100, 1100, 501 हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ एके चतुर्वेदी और कानपुर देहात की जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजश्री के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को दो चरणों में निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। पहला चरण, योगाभ्यास करते हुए प्रतिभागी को अपना 3 से 5 मिनट का वीडियो बनाना होगा और उस वीडियो को प्रतिभागी को अपने सोशल मीडिया ( फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब ) पर योग विथ सीएम योगी आयुष यूपी मार्क करके अपलोड करना होगा। उस वीडियो को अपलोड करते वक्त फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम परआयुष मिशन यूपी को टैग करना होगा। दूसरे चरण में वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए दो विकल्प उपलब्ध है। आयुष कवच प्रयोग कर रहे हैं प्रतिभागियों के लिए इसी ऐप पर लॉगइन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अन्य लोग उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी, लखनऊ की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आयुष यूपी डॉट इन पर लॉगइन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करते वक्त ही लिंक अपलोड के सेक्शन में अपने सोशल मीडिया अपलोड का लिंक कॉपी कर पेस्ट कर रजिस्ट्रेशन भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed