{"_id":"5c6efddbbdec224a620feefb","slug":"131550777819-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के चाचा की पैरोल मंजूर, रायबरेली जेल से लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के चाचा की पैरोल मंजूर, रायबरेली जेल से लाएगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तीन दिन इंतजार के बाद मां के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बेटे को हाईकोर्ट से एक दिन की पैरोल मिल गई है। पुलिस शुक्रवार को किशोरी के चाचा को रायबरेली जेल से उनके गांव लाएगी और उनकी मां की अंत्येष्टि के बाद वापस जेल पहुंचाएगी।
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की दादी की सोमवार रात मौत हो गई थी। किशोरी के चाचा (मृतका के छोटे बेटे) के न्यायालय के वारंट पर जेल में होने से घरवाले उनकी मां के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पैरोल देने की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने विचाराधीन बंदी होने से पैरोल देना अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया।
गुरुवार को अधिवक्ता महेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में मृतका की बहू ने अपने पति की पैरोल के लिए अर्जी दी। कोर्ट नंबर 13 में प्रार्थनापत्र का संज्ञान लेते हुए न्यायाधीश ने उन्नाव और रायबरेली डीएम को निर्देश दिया कि मृतका के बेटे को कड़ी सुरक्षा में रायबरेली जेल से उनके गांव लाया जाए और मां का अंतिम संस्कार करने के बाद सुरक्षित जेल पहुंचाया जाए। घर वालों ने बताया कि शुक्रवार को परियर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
-हाईकोर्ट में दी गई अर्जी पर मां की अंत्येष्टि के लिए दी गई पैरोल
-सोमवार को हुई थी मौत, आज बेटा करेगा अंत्येष्टि