फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चीफ इंजीनियर ने किया बिजली घर का औचक निरीक्षण

चीफ इंजीनियर ने किया बिजली घर का औचक निरीक्षण

Wed, 13 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर ने किया बिजली घर का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। झांसी चीफ इंजीनियर राकेश वर्मा ने शहर के बिजली सब स्टेशन, स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौैरान उन्होंने स्टोर रूम के स्टाक का भी सत्यापन किया। निरीक्षण में कई खामियों पर चीफ इंजीनियर जिम्मेदार अफसरों को फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने व वसूली स्तर को बढ़ाने के निर्देश दिए।


बुधवार दोपहर उस वक्त बिजली विभाग के दफ्तरों में हड़कंप मच गया, जब बिना किसी सूचना के बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर झांसी राकेश वर्मा दफ्तर पहुंच गए। आनन फानन में जिले के बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। चीफ इंजीनियर ने कालपी रोड स्थित सब स्टेशन से शहर व गांवों की सप्लाई व्यवस्था का जायजा लिया। बीसी बैटरी की बैकअप क्षमता कम मिली, जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द सप्लाई को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


133 केवी सब स्टेशन में खामियां मिलीं, जिन्हें जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिए गए। स्टोर में स्टाक के मिलान में नजर आया कि देहात क्षेत्र के ट्रांसफार्मर शहरों की अपेक्षा अधिक मात्रा में फुंक रहे हैं। इस पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। इसके बाद गोदाम में रखे सिल्का जल की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए, जो भी ट्रांसफार्मर खराब है उन्हें तत्काल बदला जाए। इसके साथ ही वसूले के स्तर को और बढ़ाया जाए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता किशन सिंह, अधिशाषी अभियंता सुभाष चन्द्रा, तरनबीर, एसडीओ अजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
-निरीक्षण में मिलीं खामियां, लगाई फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed