{"_id":"5a510e734f1c1bd3178b54d0","slug":"131515261555-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूम हीटर से मासूम की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूम हीटर से मासूम की जान गई
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर लगाना महंगा पड़ा। आक्सीजन की कमी से मासूम की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी सहित परिवार के तीन सदस्यों को गंभीरावस्था में सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
कस्बा खानपुर के मोहल्ला मदार निवासी पप्पू की बेटी रुखसार मैनपुरी जिले के करहल के मोहल्ला कानून गोयान में ब्याही है। वह अपनी दानोें पुत्रियों सना व शिफा के साथ मायके घूमने आई हुई थी। गुरुवार रात रूखसार अपनी दोनों बेटियों और मां फहमीदा के साथ कमरे में सो रही थी। उसने कमरे में रूम हीटर लगाया था। सुबह देर तक उनके नहीं उठने पर पप्पू ने आवाज दी। नहीं उठने पर दरवाजा खोला तो सभी बेहोश मिले। आनन- फानन में पास ही स्थिति नर्सिंग होम ले गए। जहां शिफा (3) की मौत हो गई। अन्य को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों का कहना है कि रूम हीटर लगाने से कमरे में आक्सीजन कम हो गई। दम घुटने से ही बच्ची की मौत हुई है और अन्य लोगों की हालत बिगड़ी है। रुखसार का पति असलम अली कस्बा में ही नाईगीरी का काम करता है। असलम व उसके परिवार के लोग सैफई पहुंच गए हैं।
नुकसानदायक है रूम हीटर
सर्दी से बचने के लिए लोग रूम हीटर लगाते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसान दायक है। डाक्टरों के मुताबिक इसके इस्तेमाल से स्किन, आंखों संबंधी समस्या ज्यादा होती है। इससे एक तरफ कमरे में आक्सीजन खत्म हो जाता है तो दूसरी तरफ हीटर से कार्बन मोनोआक्साइड गैस निकलती है। कार्बन मोनो-ऑक्साइड शरीर को आक्सीजन पहुंचाने वाले रेड ब्लड सेल्स पर असर डालती है। यही मौत की वजह बनती है। इससे शरीर का पूरा ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रभावित हो जाता है। आक्सीजन न मिलने की वजह से शरीर के सेल्स मरने लगते हैं।