{"_id":"59de3b8c4f1c1bca678b54cf","slug":"131507736460-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को बताएंगे जीएसटी के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को बताएंगे जीएसटी के फायदे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग से पहले बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों की हुई मीटिंग में जीएसटी की पेचीदगियों से नाराज हुए व्यापारियों और उद्यमियों को साधने के लिए चर्चा हुई। प्रस्ताव रखा गया कि निकाय चुनाव से पहले व्यापारियों की नाराजगी दूर करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। इसकी जिम्मेदारी जिला स्तरीय नेताओं को सौंपी जाए। वे पार्टी समर्थित व्यापार मंडल के साथ मिलकर शहर के व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताएंगे। यह भरोसा दिलाएंगे कि जिस भी तरह की समस्या सामने आएगी, उसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। केंद्र सरकार इस पर लगातार काम कर रही है।
सूत्र बताते हैं कि छह अक्तूबर को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में व्यापार हित में लिए गए कुछ फैसलों को नजीर की तरह पेश करने को कहा गया है। हालांकि इस प्रस्ताव पर मुहर प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में लगेगी, लेकिन निकाय चुनाव के लिए व्यापारियों की नाराजगी को हल्के में नही लेने के संकेत मिले हैं। प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग में जाने से पूर्व खुद वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने यह बात स्वीकार की। उन्होंने कहाकि मीटिंग में प्रदेश में जीएसटी से पैदा हुए हालात, अब तक हुए सुधार, कारोबार को चुनौती और भविष्य की स्थिति पर भी विचार विमर्श होगा।