{"_id":"59c6a2784f1c1bac688b617f","slug":"131506189944-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय की प्रिसिंपल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय की प्रिसिंपल निलंबित
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
कस्बे के जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा सिमरन के आत्महत्या के मामले में आरोपों से घिरीं प्राचार्य सुमनलता यादव को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। उनके स्थान पर बाराबंकी से आए प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने चार्ज संभाला है। वहीं सूत्रों का कहना है कि अब इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की जाएगी। कालेज की दो अन्य शिक्षिकाआें पर भी ऐसे ही आरोप लगे है। सूत्रों का कहना है कि इसी माह दोनों शिक्षिकाओं पर भी निलंबन की कार्रवाई संभव है। अमर उजाला ने लगातार एक सप्ताह तक इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
12 सितंबर को विद्यालय में पढ़ने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा सिमरन ने अपने घर गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने विद्यालय की प्रिंसिपल सुमनलता यादव पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आए दिन अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। इसी मामले में 13, 14 व 15 सितंबर को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल स्टाफ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान छात्रों ने प्रिंसिपल सुमनलता यादव व दो शिक्षिकाओं आराधना गुप्ता व अमिता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। मामले की जांच करने जवाहर नवोदय विद्यालय के सहायक आयुक्त अंबेश कुमार सिंह पहुंचे थे। जांच में सदर एसडीएम डा. अरुण कुमार सिंह व तिर्वा एसडीएम शालिनी प्रभाकर भी शामिल थी। जांच अधिकारियों ने छात्रों की सभी मांगो को मानते हुए उनका अनशन खत्म कराया था। मांगो में एक मांग प्रिंसिपल के निलंबन की भी थी। विदित हो कि इसी वर्ष 20 फरवरी को कालेज की नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा अनन्या गुप्ता ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसे समय रहते किसी तरह बचा लिया गया था। उसने शिक्षिका अमिता सिंह पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। इस मामले की भी जांच शुरू हो गई है।
नवोदय विद्यालय की प्रिसिंपल निलंबित
-एक छात्रा के आत्महत्या के बाद विद्यालय के बच्चों ने की थी भूख हड़ताल
-जांच कर हुई कार्रवाई, छात्रा को प्रताड़ित करने और अपशब्द कहने के लगे आरोप
-नए प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संभाला चार्ज