{"_id":"5cfa87c1bdec22072d1baba3","slug":"13-year-old-child-wrote-letter-and-urges-pm-modi-to-reinstate-his-father-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल के बच्चे का प्रधानमंत्री मोदी को 37वां पत्र, मेरे पिता की नौकरी बहाल करवाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल के बच्चे का प्रधानमंत्री मोदी को 37वां पत्र, मेरे पिता की नौकरी बहाल करवाइए
Sat, 08 Jun 2019 08:28 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
सार्थक त्रिपाठी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के एक 13 साल बच्चे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पिता की नौकरी बहाल करवाने की अपील की है। बच्चे का नाम सार्थक त्रिपाठी है। सार्थक के पिता सत्यजीत विजय त्रिपाठी उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज में कर्मचारी थे। जिन्हें साल 2016 में नौकरी से बेदखल कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब तक सार्थक ने 37 पत्र लिखे हैं। 37वां पत्र सार्थक ने शुक्रवार को लिखा। इसमें उन्होंने समस्याओं के साथ ही पिता की नौकरी छिन जाने से परिवार की बेहाली का भी जिक्र किया है। सार्थक ने प्रधानमंत्री से पिता की नौकरी दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
सार्थक ने बताया कि मैंने मोदी बाबा जी से पापा की मदद करने की विनती की है। सार्थक ने कहा कि मेरे पिता और परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। सार्थक ने कहा कि मेरे पिता के साथ जिन्होंने गलत किया है उन्होंने सजा मिले। कहा कि मैंने प्रधानमंत्री के बारे में बहुत कुछ सुना है जैसे कि मोदी है तो मुमकिन है। इसलिए उनसे मेरी विनती है कि वो मेरी गुहार सुनें।
विज्ञापन