फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13-year-old boy drowns while bathing in Panki canal

Kanpur News: पनकी नहर में नहा रहा 13 वर्षीय किशोर डूबा

Thu, 26 Mar 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
13-year-old boy drowns while bathing in Panki canal
कानपुर। पनकी नहर में नहा रहा 13 वर्षीय किशोर गहराई में फंसकर डूब गया। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रावतपुर गुप्ता कॉलोनी के बसंत पत्नी व दोनों बेटों विमल और अमन के साथ पनकी नहर पर गए थे। बसंत और उनकी पत्नी किसी कार्य में व्यस्त हो गए। इस बीच उनका 13 वर्षीय भांजा अमन भी दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। वह नहर में नहाने लगा। गहराई में जाकर डूब गया। डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। बसंत और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश कराई। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद अमन का पता चला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि किशोर पनकी नहर में डूब गया था। घरवालों ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया जिस पर शव उन्हें सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed