{"_id":"5dbd281c8ebc3e017e52e215","slug":"13-lakhs-stolen-in-merchant-s-house-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर को चोरो ने बनाया निशाना, 13 लाख का माल किया पार, घर पहुंचते ही उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर को चोरो ने बनाया निशाना, 13 लाख का माल किया पार, घर पहुंचते ही उड़ गए होश
Sat, 02 Nov 2019 02:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के किदवईनगर थानाक्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात को व्यापारी के घर का ताला तोड़ कर 13 लाख रुपये का माल पार कर दिया। व्यापारी परिवार समेत अहमदाबाद गए हुए थे। शुक्रवार को जब वह घर लौटे तो रिपोर्ट दर्ज कराई।
जूही लाल कॉलोनी निवासी आकाश मिश्रा के परिवार के कुछ लोग अहमदाबाद में रहते हैं। आकाश की यहां बारादेवी मंदिर के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दिवाली मनाने के लिए 20 अक्तूबर को वह पत्नी शिवानी और बेटे शिवान के साथ अहमदाबाद गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसी ने देखा कि आकाश के घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है।
पड़ोसी ने फोन करके उन्हें इस बारे में सूचना दी। शुक्रवार को जब आकश घर पहुंचे, तो देखा कि अलमारियों व लॉकर के ताले टूटे हुए हैं और 30 हजार रुपये नगद व साढ़े बारह लाख से अधिक के जेवर गायब हैं। इसके बाद वह थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना प्रभारी के अनुसार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।