फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13 dead due to change in weather as BP is fluctuating 

कानपुरः मौसम में बदलाव से बेकाबू हो रहा है बीपी, 13 की मौत

Sun, 05 Jan 2020 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
13 dead due to change in weather as BP is fluctuating 
demo pic - फोटो : bp

माहौल में ठंडक घटने और बढ़ने से मरीजों का ब्लडप्रेशर बेकाबू हो रहा है। इससे खून का थक्का जमने से हार्ट और ब्रेन अटैक पड़ रहे हैं। शनिवार को हार्ट अटैक से पांच, ब्रेन अटैक से पांच, सीओपीडी से दो और अस्थमा अटैक से एक मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन


कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में हार्टअटैक के 44 और हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के 14 केस गंभीर हालत में आए हैं। इसके अलावा एंजाइना के रोगियों का ओपीडी स्तर पर भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रेल बाजार के रहने वाले राम दयाल विश्वकर्मा (67) को सुबह सीने में अचानक दर्द उठा। तीमारदार उन्हें कार्डियोलॉजी लेकर गए, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबेपुर के विशंभर सिंह (68), रामादेवी के विनोद गुप्ता (54) और कल्याणपुर की प्रेमवती (63) की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। क्षेत्र के डॉक्टरों के बताने के बाद परिजन इन्हें भी लेकर कार्डियोलॉजी पहुंचे थे। इसी तरह सरसौल के विनय कुमार (56) की हार्ट अटैक से मौत हुई। कुछ दिन पहले उन्हें स्टेंट लगा था। 

नवाबगंज निवासी शिव प्रसाद (63) को शनिवार सुबह सिर में तेज दर्द हुआ। वे चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजन उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें तुरंत हैलट रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मौत हो गई। इसी तरह झींझक के राम केवल (75), घाटमपुर के फैजान (48) और दबौली की लक्ष्मी देवी (58) की ब्रेन अटैक से मौत हुई। इन्हें हैलट लाया गया था। 

चमनगंज के अरमान (48) की ब्रेन अटैक से उर्सला में मौत हुई। बर्रा की खुशवंत (59) और नवाबगंज के आसकरन (62) की सीओपीडी और नौबस्ता के नेतराम (68) की अस्थमा अटैक से मौत हुई है। इनका इलाज डॉ. मुरारी लालचेस्ट हॉस्पिटल में ओपीडी स्तर पर चल रहा था। मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. कुणाल सहाय ने बताया कि सर्दी-गर्मी से ब्रेन अटैक से अधिक मामले आ रहे हैं।


हैलट लाए गए कैदी में डेंगू की पुष्टि
हैलट में जिला जेल से आए एक कैदी को डेंगू हुआ है। उसके ब्लीडिंग भी हुई है और प्लेटलेट्स काउंट घटकर 15 हजार हो गया। रोगी को शनिवार को डॉ. कुणाल सहाय की ओपीडी में दिखाया गया और फिर इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। 28 दिसंबर को आई रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed