फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सैथा के सामुदायिक केंद्र में ग्रामीणों ने बंद किए छुट्टा मवेशी

सैथा के सामुदायिक केंद्र में ग्रामीणों ने बंद किए छुट्टा मवेशी

Mon, 14 Jan 2019 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सैथा के सामुदायिक केंद्र में ग्रामीणों ने बंद किए छुट्टा मवेशी
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। ब्लाक के सैथा गांव में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों को घेरकर सामुदायिक केंद्र में बंद कर दिया। इसकी जानकारी पर लेखपाल और पुलिस गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद एसडीएम ने ग्रामीणों से फोन पर बात कर चार दिन में छुट्टा मवेशियों की गोवंश आश्रय स्थल पर भेजने का भरोसा दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने वहां बंद मवेशियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों से फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। किसानों का गुस्सा फूूटने लगा है। रातभर खेत में रखवाली करने के बाद भी फसलें सुरक्षित नहीं बच रही हैं। इससे आजिज आकर ग्रामीणों ने मवेशियों को सार्वजनिक स्थलों में बंद करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगोलपुर स्टेडियम में कई गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर छुट्टा मवेशी पिछले रविवार को बंद कर दिए थे। प्रशासन अभी तक उनकी व्यवस्था नहीं पाया है कि इस बाद सैंथा गांव के सामुदायिक केंद्र में करीब आधा सैकड़ा मवेशियों को एकत्र करके वहां बंद कर दिया। इसकी जानकारी पर लेखपाल रीतेश तिवारी, दरोगा सूर्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण मुनेश मिश्रा, विश्वबंधु तिवारी, दीपक मिश्रा, रामकुमार आदि को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण मवेशियों को गांव से ले जाने की जिद पर अड़े थे। इसके बाद एसडीएम ने फोन पर ही ग्रामीणों से बात कर चार दिनों के अंदर उन्हें समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया तब ग्रामीण शांत हुए और मवेशियों को सामुदायिक केंद्र से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed