फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्कूल का ताला तोड़कर बंद किए छुट्टा मवेशी

स्कूल का ताला तोड़कर बंद किए छुट्टा मवेशी

Fri, 11 Jan 2019 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूल का ताला तोड़कर बंद किए छुट्टा मवेशी
पतारा (कानपुर)। प्रशासन की सख्ती के बावजूद ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने बीते बुधवार की रात टेनापुर गांव के परिषदीय विद्यालय का ताला तोड़कर छुट्टा मवेशी कैद कर दिए। गुरुवार की सुबह शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे तो जानकारी हुई। शिक्षकों ने अधिकारियों को सूचना दी। कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ स्कूल का ताला तोड़कर छुट्टा मवेशी कैद करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शांति भंग (धारा 144) व सरकारी कार्य में बाधा डालने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंजली ओमर ने बताया कि गुरुवार सुबह पहुंचीं तो विद्यालय के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और अंदर तकरीबन 30 छुट्टा गोवंश स्कूल परिसर में चहलकदमी करते घूम रहे थे। गेट का कुंडा बाहर से बंद था। यह देख बच्चे परिसर के बाहर सहमे खड़े थे। शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी नीरज उमराव को दी। खंड शिक्षाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और पुलिस को सूचित किया। नायब तहसीलदार राकेश कुमार वर्मा, राजस्व लेखपाल आलोक तिवारी के साथ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को भी बुलवाया। इसके बाद स्कूल परिसर में कैद छुट्टा मवेशियों को ग्राम प्रधान और राजस्व लेखपाल की सुपुर्दगी में देकर गांव के बाहर स्थित चारागाह में बंधवाया जबकि, उनके चारे-पानी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि इस कवायद में कई घंटे का समय लग गया और स्कूल में बच्चों की पढ़ाई दोपहर बाद शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन



छुट्टा मवेशी बंद करने पर एफआईआर
घाटमपुर। छुट्टा मवोशियों को हांककर स्कूलों और सरकारी भवनों में कैद करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में जहां अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय सिंह चौहान ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। घाटमपुर क्षेत्र के कटरी और टेनापुर गांवों के निवासियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बीते सोमवार को क्षेत्र की यमुनापट्टी के गांव कटरी के स्कूल में मवेशी बंद करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ उनको पाबंद भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed