{"_id":"5beb2939bdec22698837705b","slug":"121542138169-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर पकड़ी मिलावटी शराब, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर पकड़ी मिलावटी शराब, तीन हिरासत में
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी कर असली शराब की बोतलों में मिलावटी शराब पैक करके बेचे जाने के शक में माल के नमूने भरे गए और दुकान को सीज कर दिया गया। टीम दुकान में काम करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लेकर चली गई।
स्थानीय आबकारी निरीक्षक अरविंद शुक्ला ने बताया कि कस्बा भीतरगांव में आरएस मिश्रा के नाम से अंग्रेजी शराब की लाइसेंसी दुकान है। यहां पर मिलावटी शराब बेचे जाने की सूचना पर मंगलवार की सुबह टीम के साथ छापेमारी की गई। छापे के दौरान दुकान बंद मिली लेकिन, अंदर से खटपट की आवाजें आ रही थीं। छापामार दल ने बहाने से दुकान खुलवाई तो उसके अंदर तीन युवक अंग्रेजी शराब की शीशियों से सीरेंज के जरिए शराब निकालकर उसी ब्रांड के लेबल लगी अन्य शीशियों में भरकर पैक करने में जुटे थे। छापामार दल ने मौके पर बरामद संदिग्ध माल को अपने कब्जे में करने के साथ ही उसके नमूने भरे। जबकि, अंग्रेजी शराब की दुकान को सीज कर दिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद माल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दुकान पर मौजूद मिले युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। आबकारी टीम ने पतारा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में भी छापा मारा। यहां पर 9 लीटर कच्ची शराब (दारू) बरामद की गई। जबकि, भीतरगांव क्षेत्र के ही रार गांव निवासी बबलू नामक युवक को 28 क्वार्टर शराब के साथ पकड़ा गया है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।