फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अग्निशमन टीम ने पटाखा गोदाम में की छापेमारी

अग्निशमन टीम ने पटाखा गोदाम में की छापेमारी

Mon, 05 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
अग्निशमन टीम ने पटाखा गोदाम में की छापेमारी
सरवनखेड़ा(कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के गंगरौली में रविवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने पटाखा गोदाम में औचक छापेमारी की। इस दौरान जहां क्षमता से अधिक स्टॉक मिला, वहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी देखने को मिली। जबकि संचालक की ओर से स्टॉक रजिस्टर में भी हेरफेर देखने को मिला। अग्निशमन टीम ने मामले को लेकर एसडीएम व सीओ को अवगत कराया।
विज्ञापन

गंगरौली गांव में भारी मात्रा में पटाखा स्टोर करने की सूचना पर रविवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने औचक छापेमारी की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विश्व स्वरूप बनर्जी ने बताया कि गोदाम में क्षमता से अधिक स्टॉक मिला है। जबकि मौके पर मिले व्यक्ति के पास से 5-5 हजार व 12 सौ किलोग्राम पटाखा स्टोर करने के पेपर मिले। वहीं स्टॉक रजिस्टर में भी काफी हेरफेर मिला। जिसकी वह सही जानकारी नहीं दे सका। जबकि संचालक के द्वारा अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी की जा रही थी। अग्निशमन अधिकारी की सूचना पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ अर्पित कपूर भी मौके पर पहुंच गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रूटीन चेकअप किया गया था, जो एहतियात के तौर पर आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed